बड़हरिया थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष के संयुक्त जनता दरबार में मामलों का हुआ निष्पादन
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना परिसर में शनिवार को सीओ सरफराज अहमद और थानाध्यक्ष छोटन कुमार के द्वारा संयुक्त जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे थाना के एस आई मेघनाथ चौधरी भी शामिल थे। सीओ सरफराज अहमद ने बताया की जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल 10 मामले आए। जिसमे नए और पुराने 6 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निदान दोनो पक्षों की मध्यस्थता के आधार पर किया गया। शेष नए और पुराने कुल 4 शिकायतों के जांच के बाद मे अगली शनिवार को जनता दरबार में सुनवाई की तिथि मुकर्रर करते हुए दोनों पक्षकारों को कागजात के साथ आने की परामर्श दिया गया। अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। ताकि आम लोगों को सरल तरीके से यथाशीघ्र न्याय मिल जाए। लोगो को सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। जनता दरबार आम जनता को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। लोगो की शिकायत को समाधान का प्रयास होता है। जनता दरबार में बड़हरिया अंचल के प्रधान लिपिक चंदन कुमार के अलावा सभी फरियादी मौजूद थे।











