हर बीज को सुरक्षा का टीका, जैसे कि हर बच्चे को पोलियो का टिका जरूरी है
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित करना और खेती करने के तरीका बताना उनकी दिन चर्चा बन गई है। बीजोपचार है उद्देश्य हमारा , फसलों को रोगो से छुटकारा। बीजोपचार स्वस्थ फसलें। पौधा संरक्षण किसान पाठशाला के प्रथम सत्र प्रशिक्षण में बीज टीकाकरण (उपचार) के बारे में सतीश सिंह के द्वारा किसानों को जानकारी दी गई।
सतीश सिंह ने बताया कि पौधा संरक्षण के सौजन्य से अमित शेखर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सिवान के आदेशानुसार बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत सुंदरपुर पंचायत के सुंदरी के टोला में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, रिंकू रंजन मेहर कृषि समन्यवक, अशोक कुमार किसान सलाहकार की उपस्थिति में पौधा संरक्षण किसान पाठशाला के प्रथम सत्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि पौधा संरक्षण विभाग द्वारा बड़हरिया प्रखंड में तीन (रसूलपुर सदरपुर,और सुंदरपुर)पंचायत में तीन पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कुल 25 किसान शामिल होते हैं। इसमें एक किसान संचालक होते हैं। प्रशिक्षक द्वारा किसानों को छः सत्र में 15 दिन के अंतराल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुंदरपुर के पौधा संरक्षण पाठशाला के प्रथम सत्र प्रशिक्षण में किसानों का बेंच मार्क सर्वे ,कृषक पंजीकरण किया गया। आई पीएम का परिचय दिया गया।
25 किसानों को 5-5 के समूह में विभाजित किया गया व प्रत्येक समूह का नाम रखा गया तथा प्रति समूह से एक लीडर चुना गया। उसके बाद किसानों को बीज उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ में मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा मिट्टी नमूना संग्रह के बारे में भी किसानो को जानकारी दी गई।
वही रिंकू रंजन मेहर कृषि समन्यवक द्वारा धान बेचने के लिए किसान को ऑन लाइन आवेदन करने के बारे में बताया गया और अधिक से अधिक किसान को ऑन लाइन करने के लिए प्रेरित किया किया। साथ में कार्यक्रम समापन के बाद 25 किसानों का ekyc और 10 किसान को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा गया। कार्यक्रम में सतेंद्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, कन्हैया सिंह, फुलाती देवी, भीम चौधरी सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
वही प्रखंड के सदरपुर पंचायत के महमूदपुर गांव में सतीश सिंह और पूनम कुमारी सहायक तकनीकी प्रबंधक के देख रेख में तथा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के नरहरपुर गांव में नौशाद अहमद कृषि समन्यवक और नंदलाल प्रसाद किसान सलाहकार देख रेख में पौधा संरक्षण किसान पाठशाला के प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदरपुर पंचायत में सतीश सिंह और पूनम कुमारी सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा 20 किसान का बिहार कृषि ऐप अपलोड और 10 किसान का ekyc किया गया।











