आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय, गोपालगंज में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावली सूची का अंतिम प्रकाशन उपरांत बैठक किया गया।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निर्वाचन नामावली के प्रकाशन के साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को निर्वाचक सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सहयोग करने की अपील की।












