बिहार में शिक्षा क्रांति! 38 मॉडर्न मॉडल डिग्री कॉलेज और 534 मॉडर्न मॉडल हाई स्कूल बनेंगे
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक ऐलान किया है। राज्य में 38 मॉडर्न मॉडल डिग्री कॉलेज और 534 मॉडर्न मॉडल हाई स्कूल बनाने की बड़ी योजना को मंजूरी दी गई है।
सरकार की नई नीति के अनुसार, हर जिले में एक मॉडर्न मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, जबकि हर प्रखंड में एक मॉडर्न मॉडल हाई स्कूल स्थापित किया जाएगा। पहले जिला, फिर अनुमंडल, और अंत में प्रखंड स्तर पर इस योजना को लागू किया जाएगा।
इन मॉडर्न संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है। सभी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह डिजिटल सुविधा से लैस होंगे, जिनमें डिजिटल क्लासरूम, हाई-टेक कंप्यूटर लैब, आधुनिक लाइब्रेरी और 6वीं से 8वीं तक कंप्यूटर शिक्षा और अंग्रेजी अनिवार्य होगी।
इसके अलावा, हर जिले में एक मॉडर्न बीएड कॉलेज स्थापित किया जाएगा, जिसमें 120 सीटें होंगी और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सरकार ने निर्माण कार्य को 2025-26 से शुरू करने का लक्ष्य रखा है, जबकि पूरी परियोजना को 2027 तक पूरा करने की योजना है।
यह कदम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना के लागू होने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं, शिक्षक प्रशिक्षित होंगे और शिक्षा का स्तर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
#बिहार #शिक्षाक्रांति #मॉडर्नमॉडलस्कूल #मॉडर्नमॉडलकॉलेज












