विजयीपुर के छितौना घाट पुल का शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
विजयीपुर —
क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विजयीपुर प्रखंड अंतर्गत छितौना घाट पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पुल आमजन के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी मजबूती, सुरक्षा और समयबद्ध रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी












