शराब के नशे में पिकअप चालक की लापरवाही, गांव में हंगामा—ग्रामीणों ने वाहन पकड़कर पुलिस को सौंपा
विजयीपुर/गोपालगंज
विजयीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भावानीपुर गांव में एक पिकअप चालक की लापरवाही उस वक्त बड़ा हंगामा बन गई, जब वाहन से गांव मे सिंचाई पाइप फट गया। मामले को लेकर चालक और ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति बनी कि पाइप की भरपाई आगे चलकर बाजार से कर दी जाएगी। इसी दौरान चालक ने पिकअप में तीन युवकों को बैठा लिया और वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया।

भागने के दौरान वाहन में बैठे युवकों के चिल्लाने पर गांव वालों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया और पगरा बाजार से पुरौना की ओर भाग रही पिकअप पर ईंट-पत्थर चलाए। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना सोमवार को 9बजे की आस पास की है
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। ग्रामीणों ने रौतारी गांव के पास पिकअप को पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।
इस घटना में युवक दुर्गाश पाल को चोटें आईं, जबकि अन्य युवकों को भी हल्की चोटें लगीं। सभी को स्थानीय अस्पताल विजयीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से घटना को अंजाम देने के आरोप में चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












