डीएम ने जाले एवं सिंहवाड़ा अंचल के राजस्व कार्यों का किए समीक्षा
दरभंगा, 24 दिसम्बर, 2025 :-जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जाले एवं सिंहवाड़ा अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी जाले एवं सिंहवाड़ा को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो सकें।
साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, अंचलाधिकारी जाले एवं सिंहवाड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) ने अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिए।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने का संदेश दिये।












