मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी सिवान
सिवान,ll जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के साथ मैरवा में अवस्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य करने वाले कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ओपीडी शुरू किए जाने से संबंधित सभी तैयारियां को पूर्ण करने का निर्देश सिविल सर्जन सिवान को दिया गया।मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्य की गुणवत्ता को उत्कृष्ट कोटि का बनाए रखने का निर्देश दिया गया।पुनः जिला पदाधिकारी आंदर- सिवान पथ के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। विदित है कि आंदर सिवान पथ के 16.25 किलोमीटर के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। चौड़ीकरण के क्रम में आने वाले विद्युत पोल को हटवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया रेफरल अस्पताल, मैरवा ( सीएचसी बिल्डिंग) के रंग रोगन करवाने हेतु निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन को दिया गया। साथ ही ऐसे भवन जो जर्जर हो चुके हैं और परित्यक्त हैं उनके डिमोलिशन का कार्य तीव्र गति से करने का निर्देश दिया गया।
मैरवा में अनुसूचित जाति/ जनजाति छात्रावास की चहारदीवारी का कार्य करवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिवान, अपर समाहर्ता सिवान,सिविल सर्जन सिवान,उप विकास आयुक्त सिवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, कार्यपालक अभियंता पथ/ विद्युत एवं अन्य संबंधित अभियंता गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।












