किसान श्री हरिशचंद्र झा के खेत पहुँचे श्री रिची पाण्डेय जिला पदाधिकारी
डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।
■ फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया गया
बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा डूमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन पंचायत ग्राम परसौनी में किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 36 किलो 100 ग्राम धान का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 72.20 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर शंभू मांझी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डौली झा अंचल अधिकारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह उपस्थित थे।












