AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की दी जानकारी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 14, 2026
in देश
0
जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की दी जानकारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं की दी जानकारी

गोपालगंज, 13 मार्च 2026:
आज दिनांक 13 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि जीविका, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा उत्पाद विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जिले में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जीविका कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 28,413 ग्रामीण एवं 740 शहरी स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 3,70,617 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन समूहों को सशक्त बनाने के लिए 1,802 ग्राम संगठन एवं 44 संकुल संघ कार्यरत हैं। अब तक कुल 51,343 बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से लगभग 994.04 करोड़ रुपये की राशि का प्रवाह सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा 1,46,223 परिवार कृषि, 31,282 परिवार पशुपालन तथा 12,870 परिवार गैर-कृषि गतिविधियों से जुड़े हैं। जिले में 43,716 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभर चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 436 भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें से 06 मार्च 2026 तक 391 स्थलों पर भूमि उपलब्ध हो चुकी है। 25 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। साथ ही जिले में 335 पदों पर नई आशा का चयन किया गया है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 31,380 संस्थागत प्रसव, 76,504 एएनसी जांच, 4,258 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन, 64,108 टेली-कंसल्टेशन सेवाएं तथा 6,77,079 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई है। एनआरसी के माध्यम से 389 बच्चों का उपचार भी किया गया।

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के 230 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत पंचायत स्तर पर विवाह भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास निर्माण पूर्ण कराए गए हैं। मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, खेल मैदान निर्माण, हाट-बाजार निर्माण तथा पौधारोपण जैसे कई कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाबों, सार्वजनिक कुओं तथा जल संरक्षण से संबंधित कई कार्य पूरे किए गए हैं।

प्रेस वार्ता में उत्पाद विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि माह फरवरी 2026 में मध्यानिषेध अभियान के तहत कुल 6580 छापेमारी की गई, जिसमें 815 अभियोग दर्ज करते हुए 1036 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 26,227.890 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 160 वाहनों को भी जब्त किया गया। साथ ही 20 वाहनों की नीलामी की गई, जिससे 3,76,890 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री दिलीप कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी श्री अजय कुमार सहित कई अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News