मोहब्बत में मिली मौत; प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की गोली मारकर हत्या, घसीटकर ले जा रहे थे लाश

बिहार के गया में एक युवक की प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के माथा हाथ में गोली मारी गयी। कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी-बिजहारा बधार की घटना है। युवक के पैर को बांधकर अपराधियों ने गोली मार दी और बाइक से घसीटकर लाश ले जा रहे थे। लेकिन, मौके पर भीड़ जुट जाने से बदमाश हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुट गई है
खून से लथपथ युवक संजय कुमार, 20 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान मगध मेडिकल गया जी में उसकी मौत हो गई। घटना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैर बंधी स्थिति में ही कोंच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मगध मेडिकल रेफर किया गया।प्रेम-प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
संजय टिकारी प्रखंड के काजी बिगहा गांव के विनेशी यादव का पुत्र था। उसके पिता का ददरेजी बाजार में भी मकान है। उसी मकान में उसका बड़ा भाई बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता है। दुकान पर अपने भाई के पास आता-जाता था। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गोली मारने के बाद बाइक से घसीटा मृतक संजय के मंझला भाई नवल कुमार ने बताया कि चार भाई में संजय सबसे छोटा था। किसी ने उसे फोन पर बुलाया था। पैर बांधकर भाई को दो गोली मारी गई। इसके बाद बाइक से उसे खींचकर ले जा रहा था। धान काट रहीं महिलाओं ने शोर किया तो हवाई फायरिंग कर हुए अपराधी भाग निकले। उसने बताया कि एक लड़की से उसने शादी कर बाहर में 15 दिन साथ रहा। लड़की को घर लौटने पर लगातार गोली मारने की धमकी मुझे और भाई को दी जा रही थी।
प्रेमिका के बुलाने पर गया था बधार में चर्चा है कि संजय का कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक संजय ने प्रेमिका को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। सामाजिक और पारिवारिक दबाव के बाद लड़की वापस घर आ गई। लेकिन, संजय उसे नहीं भूल पा रहा था। कहा जा रहा है कि गुरुवार को प्रेमिका के बुलाने पर संजय जैसे ही ददरेजी बाजार से बिजहारा बधार की ओर गया कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। फिर पैर को रस्से से बांधकर माथे और हाथ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन दौड़े लोग गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां खून से लथपथ संजय गिरा पड़ा था। उसके पैर रस्से से बंधे थे। उसी स्थिति में उसे कोंच अस्पताल लाया गया। वहां उसके पैर से रस्सा खोली गई। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गया रेफर कर दिया। मगध मेडिकल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। क्या कहते हैं अधिकारी?
- घटनास्थल का निरीक्षण किया हूं। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। युवक को दो गोली मारी गई है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। मृतक के भाई ने प्रेम प्रसंग में गोली मारने का आरोप लगाया है। सुशांत कुमार चंचल, एसडीपीओ, टिकारी।
संजय को अपराधियों ने दो गोली मारी है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। मृतक के परिवार की ओर से अब फर्द बयान नहीं मिला है। प्राप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सुदेह कुमार, थानाध्यक्ष, कोंच।












