मां–बेटे पर जानलेवा हमला, करीब तीन लाख के जेवर छीने
आठ नामजद सहित नौ पर प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में दबंगों द्वारा मां–बेटे पर जानलेवा हमला कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर छीन लेने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित मनोज कुमार कुशवाहा ने भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार, लामीचौर पश्चिम टोला निवासी संदीप यादव, रामाजी यादव, मुन्ना चौधरी, अवधेश यादव, श्रीराम भगत, सरवन भगत, दिनेश भगत समेत कुल नौ लोगों ने एकजुट होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मां–बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपितों ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात छीन लिए।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल मां–बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन का प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।












