संत शिरोमणि गंगा बाबा भलूआ महोत्सव में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट





बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भलुआ गांव के भगवान शिव मंदिर परिसर में स्थित संत शिरोमणि गंगा बाबा की समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 दिसंबर 25 को गंगा बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया। गंगा बाबा महोत्सव में विधिवत सुबह में ग्रामीण भक्तों द्वारा आचार्य धनंजय मिश्रा एवं अन्य आचार्यों ने पूजा अर्चना कराया गया। पूजा अर्चना के समाप्ति के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गंगा बाबा महोत्सव में दूर दराज से आए हजारों भक्तों को प्रसिद्ध लिट्टी चोखा और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद के फलस्वरूप खिचड़ी, लिट्टी-चोखा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। गंगा बाबा महोत्सव में आए वर्ष 2025 में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान से पास करने वाले प्रखंड के विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं को गंगा बाबा ट्रस्ट मंच के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया की गंगा बाबा महोत्सव में रात्रि में भक्तिमय भव्य जागरण का आयोजन किया गया है। भव्य जागरण में कलाकारों द्वारा गंगा माता की आरती गीत की प्रतुति से प्रारंभ किया गया। इसके बाद भक्ति गीतों की रात भर कलाकारों द्वारा गाया गया। भक्ति गीतों से श्रोता ओत प्रोत होते रहे। भक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय बन गया था। गंगा बाबा के गगन चुंबी जयकरो से समूचा क्षेत्र गंगामय हो गया था। गंगा बाबा के भक्तों की अपार भीड़ को सुरक्षा हेतु बड़हरिया थाना अध्यक्ष छोटन कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ पुरुष और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गंगा बाबा महोत्सव में बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह, सिवान जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, एडवोकेट डॉ राजू कुमार पांडेय, पत्रकार आनंद मिश्रा, सतेंद्र पांडेय, सहित काफी संख्या में अन्य दलों के नेता और जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गंगा बाबा महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण पूजा समिति के सदस्यों का अहम योगदान है। जिसमें पूजा समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह उर्फ डाक बाबू, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह,चंद्रशेखर सिंह उर्फ मुंशी, अजय सिंह,अभिषेक सिंह, अमित सिंह, अवध कुमार मिश्रा, चुन्नू सिंह, बृज किशोर सिंह, मधुप मिश्रा, एडवोकेट अरुण सिंह , एडवोकेट मनोज कुमार वर्मा, विश्वास सिंह,अनमोल कुमार वर्मा, राजेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, महेश सिंह, शीतेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, पुनीत सिंह, राममनोहर सिंह, अशोक सिंह, सहित सभी गणमान्य लोगों का भरपूर सहयोग हैं। गंगा बाबा के जीवनी पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दूर दराज के लोगों को बताया गया। गंगा बाबा महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता सदभाव, प्रेम, आदर और सनातन धर्म में आस्था रखने और चलने के संदेश के साथ समाप्त हुआ।












