कांग्रेस सासंद राहुल गांधी का भाजपा द्वारा बड़हरिया थाना चौक पर पुतला दहन किया गया
बड़हरिया से परमानन्द पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के संयोजक त्रिलोकी सिंह पटेल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल और पूर्व मुखिया बिरेंद्र साह के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन थाना चौक बड़हरिया में सोमवार को किया गया। पुतला दहन में भाजपा नेता पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी , जितेंद्र प्रसाद,
विजय कुमार साह,सुरेश पांडेय , डॉ अनिल कुमार गिरी ,मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा सुरेश सिंह मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लाल बाबू तिवारी सनी राज ,राज किशोर गुप्ता ,रामेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, राजेश गिरी, जय प्रकाश गौतम, उमा शंकर साह, सुशील वर्मा, बाबू लाल प्रसाद, मिथुन कुमार सिंह, नंद किशोर पांडेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
पुतला दहन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा जिला में आयोजित सभा के मंच से भारत के ओजस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को और उनकी माता जी को अभद्र भाषा से संबोधित किया गया जो काफी शर्मनाक है। त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि यह न केवल राजनीतिक गरिमा पर हमला नहीं है बल्कि भारतीय लोकतंत्र के परंपराओं और आधी आबादी महिलाओं का अपमान है। धर्मेंद्र पटेल ने कहा की वोट अधिकार यात्रा के नाम पर राहुल गांधी बिहार में केवल अराजकता फैला रहे है और बिहारियों का अपमान कर रहे है।
पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 107 से अधिक बार अमर्यादित भाषा का उपयोग कर चुके है। पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि माननीय मोदीजी को कांग्रेस के नेताओं ने कभी मौत का सौदागर , कभी नाली का कौड़, कभी कॉकरोच, कभी वायरस, कभी भस्मासुर, कभी रावण, कभी दुर्योधन जैसे शब्दों का प्रयोग पहले भी कर चुके है। राहुल गांधी सता पाने कि जल्दबाजी में हमेशा सनातन और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। राजेश शर्मा ने कहा की कांग्रेस और राजद के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में अभद्र एवं अपमान जनक भाषा का प्रयोग कर रहे है वह काफी शर्मनाक है। मोदी जी देश के 140 करोड़ जनता के नेता है।












