15 से 22 जनवरी तक होगी पी.डी.एस. दुकान की अनुज्ञप्ति हेतू आवेदकों की कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा
आवेदकों को देना होगा 05 मिनट का अग्रेजी टाईपिंग टेस्ट
चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने हेतु पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी : डीएम
दरभंगा, 08 जनवरी, 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के संबंध में 22 दिसम्बर 2025 को जिला चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में सभी आवेदको का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच की जानी है।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, दरभंगा एवं सहायक नोडल आई.टी. कोषांग से समन्वय स्थापित कर कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच (कम्प्यूटर के माध्यम से 05 मिनट का अग्रेंजी टाईपिंग टेस्ट ) की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगें।
उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों के समक्ष पारदर्शी तरीके से कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच होगी एवं इसकी विडियोंग्राफी करायी जाएगी।
अनुमंडल कार्यालय, सदर दरभंगा, लहेरियासराय को जाँच स्थल के रूप में चयनित किया गया है, जहाँ पर सभी आवेदकों को कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच की जाएगी।
उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच में ससमय भाग लेने हेतु पत्र के माध्यम से सभी आवेदकों को सूचित करेंगे एवं पावती रखेंगें।
उन्होंने कहा कि वैसे आवेदक जिनका आवेदन रिक्ति क्षेत्र से भिन्न क्षेत्र के लिए आवेदन है या आवेदन अयोग्य है, उन्हें कम्प्यूटर जाँच हेतु आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परिमाण-प्रपत्र दो प्रति में मुद्रित कराया जाएगा, जिसपर आवेदक, संबंधित प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी का हस्ताक्षर अंकित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परिमाण-प्रपत्र का एक प्रति आवेदक को दिया जाएगा तथा द्वितीय प्रति को कार्यालय पावती के रूप में संधारित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बेनीपुर प्रखण्ड के रमौली, नवादा, मकरमपुर, जरिसो, पोहद्दी पश्चिमी, महिनाम एवं अलीनगर प्रखण्ड के अधलोआम, हरियठ पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच 15 जनवरी को होगा।
जबकि किरतपुर प्रखण्ड के खैसा जमालपुर, झगरूआ, कुबौल ढ़ांगा पंचायत, घनश्यामपुर प्रखण्ड के कोर्थू पूर्वी, जयदेवपट्टी एवं गनौन पंचायत, गौड़ाबौराम प्रखण्ड के नारी एवं गौड़ामान सिंह पंचायत, बिरौल प्रखण्ड के मनोर भौराम, डुमरी, बिरौल, अरगा उसरी, पटनियाँ एवं बैरमपुर पंचायत तथा कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के चिगड़ी सिमराहा पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच 16 जनवरी को आयोजित होगा।
जबकि 17 जनवरी को बिरौल प्रखण्ड के कमरकला पंचायत, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के मसानखोन, बिषहरिया, बेरी पंचायत एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के तिलकेश्वर, उसरी (अनु.) एवं उसरी (अना.) पंचायत तथा बिरौल प्रखण्ड के पोखराम उत्तरी पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।
18 जनवरी को दरभंगा शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर – 39, 08, 12, 16, 20, 29, 21, 22, 31, 36, 46, 04, 43, 02, 06, 25 एवं शहरी क्षेत्र, जाले के वार्ड नम्बर – 23, 01, 04, 05, 08, 10, 13, 18, 19, 25, नगर पंचायत, बहेड़ी के वार्ड नम्बर – 09, 01, 15, 07, 10, नगर पंचायत, कमतौल के वार्ड नम्बर – 04, 06, 07, नगर पंचायत, भड़वाड़ा के वार्ड नम्बर – 03, 06, 09, 12 तथा नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के वार्ड नम्बर – 03, 04, 05, 06, 09 एवं 10 के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।
19 जनवरी को नगर पंचायत, हायाघाट के वार्ड नम्बर – 04, 05, 06, 08, 09, 12, हायाघाट प्रखड के चन्दनपट्टी पंचायत, जाले प्रखण्ड के काजी बहेड़ा, राढ़ी उत्तरी, रवेढ़ा, कछुआ, अहियारी दक्षिणी, सहसपुर, मस्सा, रतनपुर, करवा तरियानी, राढ़ी दक्षिणी एवं गररी पंचायत, दरभंगा सदर प्रखण्ड के अतिहर, शिशो पूर्वी, शिशो पश्चिमी, छोटाईपट्टी, मुरिया, खुटवारा एवं कंसी पंचायत तथा तारडीह प्रखण्ड के कुर्सो मछैता पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।
20 जनवरी को मनीगाछी प्रखण्ड के राजे, माऊ बेहट, उजान, भंडारिसों एवं ब्रहमपुरा भटपुरा पंचायत, हनुमाननगर प्रखण्ड के गोढ़ियारी, रूपौली, डिहलाही, नेयाम छतौना, मोरो, अरैला एवं पंचोभ पंचायत, केवटी प्रखण्ड के शेखपुर दानी, कोयलास्थान, लालगंज, नयागाँव पश्चिमी/पूर्वी, माधोपट्टी, लहवार, ननौरा एवं खिरमा पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।
21 जनवरी को बहेड़ी प्रखण्ड के रमौली गुजरौली, हावीडीह मध्य एवं ईनाई पंचायत, बहादुरपुर प्रखण्ड के दिलावरपुर, ओझौल, खराजपुर, हरपट्टी, बाजितपुर, बरूआरा, उघरा महापारा एवं प्रेमजीवर पंचायत एवं सिंहवाड़ा प्रखण्ड के भरहुल्ली एवं टेकटार पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।
22 जनवरी 2026 को सिंहवाड़ा प्रखण्ड के सनहपुर पंचायत के आवेदकों का कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा होगी।












