देसी शराब के साथ सीएनजी टेम्पो जब्त, तस्कर गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस रविवार की शाम को शराब तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद कर लिया। बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरा मोड़ के समीप एक सीएनजी टेम्पो को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में टेम्पो से उत्तर प्रदेश निर्मित 15 पेटी बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। यह शराब बिहार में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के बावजूद खुले आम तस्करी की जा रही थी, जो स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर ही टेम्पो को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी अंकित शर्मा नौतन है। पुलिस का मानना है कि यह शराब पड़ोसी राज्य से लाई जा रही थी और स्थानीय बाजारों में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी। नौतन थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।












