मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दीबधाई
भारतीय राजनीति के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धि लेकर आया है। नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के रहने वाले नितिन नवीन को पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक दायित्व से नवाज़ा गया है। वे अब तक पांच बार विधायक निर्वाचित होकर जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं और वर्तमान में मंत्रिमंडल में एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं प्रभावशाली सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
नितिन नवीन को एक समर्पित, अनुशासित और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। संगठन और सरकार—दोनों स्तरों पर उनका अनुभव पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह नई जिम्मेदारी न केवल भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करेगी, बल्कि जनसेवा के संकल्प को भी और गति देगी।












