AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सदर अस्पताल सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआतडीएम ने किया निरीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग व जागरूकता को मिशन मोड में चलाने के निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 10, 2026
in देश
0
सदर अस्पताल सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआतडीएम ने किया निरीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग व जागरूकता को मिशन मोड में चलाने के निर्देश
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सदर अस्पताल सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत
डीएम ने किया निरीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग व जागरूकता को मिशन मोड में चलाने के निर्देश

डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, प्रातः संकलन, सीतामढ़ी।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के सहयोग से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के कैंसर विभाग में कीमोथेरेपी सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का आज जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंसर विभाग की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जिले में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच की संख्या में व्यापक वृद्धि की जाए, ताकि रोग की समय रहते पहचान हो सके। उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी सुविधा की शुरुआत जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब सीतामढ़ी, शिवहर सहित सीमावर्ती नेपाल के कैंसर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। यह सुविधा गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए जिले में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर जांच एवं उपचार मिल सके।
कीमोथेरेपी सुविधा शुरू होने से अब कैंसर मरीजों को नियमित उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय निगरानी एवं परामर्श की सुविधा जिले स्तर पर ही उपलब्ध होगी, जिससे समय, धन और मानसिक तनाव की बचत होगी।

इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेड. जावेद एवं कैंसर विभाग के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि
“सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उनके जिले में ही उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कैंसर विभाग को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जाएगा। मौके पर वरीय चिकित्सक डॉ आर के यादव भी उपस्थित थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

February 11, 2026
रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

February 11, 2026

Recent News