गोपालगंज :- रतन सराय रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद। जानकारी के अनुसार थावे जंक्शन से पटना जाने वाली ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ। महिला ट्रेन से गिर पड़ी। महिला का शव ट्रेन के साथ घसीटते हुए मांझा से रतन सराय स्टेशन तक पहुंचा। शव मिलने के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में मची अफरा-तफरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया जारी।











