AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, घर में घुस गए 5 शूटर; पुलिस ने सूरज तांती को किया गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 25, 2025
in देश
0
भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, घर में घुस गए 5 शूटर; पुलिस ने सूरज तांती को किया गिरफ्तार
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, घर में घुस गए 5 शूटर; पुलिस ने सूरज तांती को किया गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव को शुक्रवार की सुबह आठ बजे कुख्यात अपराधी सूरज तांती ने गोली मार दी। हमला करने वाला कुख्यात अपने चार गुर्गों के साथ तिलकामांझी चौक के समीप टीएनबी लॉ कॉलेज रोड स्थित आवास पर आ धमका। दरवाजे पर लात मारकर भाजपा नेता के छोटे भाई को पुकारा। दोनों भाई बाहर निकलने के बाद सूरज तांती ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि जब हमारा फल वाले के साथ नोकझोंक हो रहा था तो तुम वहां मौजूद थे, हमारा साथ क्यों नहीं दिया। तुम हमें नहीं जानते कि मैं ही सूरज तांती हूं। हमारा भाई ही फंटुश तांती है।इस पर दोनों भाइयों ने कहा हमारी किसी से लड़ाई नहीं तो हमलोग क्यों दूसरे के झगड़े में पड़े। इतना बोलना था कि सूरज तांती के साथ मौजूद एक गुर्गे ने भाजपा नेता के चेहरे पर मुक्के से हमला कर दिया।तभी सूरज तांती ने विवेकानंद प्रसाद के सिर को निशाना बना गोली दागी। गोली भाजपा नेता के सिर के बीच वाले ऊपरी हिस्से को चीरते हुए निकल गई। फिर एक दूसरे अपराधी ने गोली चलाई जो दीवार में जा लगी। अचानक गोलियां चलने से सड़क पर टहल कर लौटने वाले इधर-उधर भागने लगे। घरों की छतों पर लोग खड़े हो शोर मचाने लगे। अपराधी वहां से भाग निकले।इधर, मुख्य अपराधी सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव को दो पिस्तौल और चार कारतूस के साथ पुलिस ने कांड के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हृदय कांत की निगरानी में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने पुलिस टीम के साथ उसके ठिकाने पर छापेमारी कर धर दबोचा।भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद पर कातिलाना हमले की जानकारी पर भागलपुर के भाजपा प्रत्याशी रोहित कुमार पांडे जख्मी विवेकानंद प्रसाद का कुशलक्षेम जानने पहुंचे, वरीय पुलिस अधिकारियों से मोबाइल से बात की। अपराधियों में एक के पास बाइक भी थी जो हमले के बाद मौके से भागा। हमले के दौरान सूरत तांती के सिर पर ढंका गमछा मौके पर गिर गया। घटना की जानकारी जख्मी भाजपा नेता के परिजन ने बरारी थाने को दी लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। भाजपा नेता को परिजन घर के सामने एक चिकित्सक की क्लिनिक में भर्ती करा प्राथमिक उपचार कराया। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी हृदय कांत ने सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी को मौके पर भेजा। इस बीच बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जख्मी भाजपा नेता को निजी क्लिनिक से बेहतर उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के गहन उपचार कक्ष में भर्ती करा दिया गया है। जख्मी भाजपा नेता ने हमलावरों में एक कुख्यात सूरज तांती की पहचान कर ली है। वह उनके आवासीय परिसर से आधा किलोमीटर दूर सुरखीकल आदर्श नगर कॉलोनी में रहता है। कोइली-खुटहा के रहने वाले हैं भाजपा नेता, आवास पर लगी भीड़ भाजपा नेता विवेकानंद कोइली-खुटहा गांव के स्वर्गीय धनंजय प्रसाद यादव के पुत्र हैं। तिलकामांझी टीएनबी लॉ कालेज रोड में भी उनका आवासीय परिसर है। जहां वर्षों से स-परिवार रह रहे हैं। घटना की जानकारी पर गांव से काफी संख्या में लोग उनके आवास पर जमा होने लगे। भाजपा नेता और एनडीए प्रत्याशी रोहित कुमार पांडेय, शंभू शर्मा, ईंजीनियर सुभाष यादव, विभाष यादव, विपिन बिहारी यादव, पंकज कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, मुन्ना सिंह आदि घटना की जानकारी पर वहां पहुंच गए और जख्मी भाजपा नेता का कुशलक्षेम पूछ उनके साथ खड़े रहने की बात कही। सीसी कैमरे में कैद है हमले की तस्वीर सीसी कैमरे में भाजपा नेता पर हमले की तस्वीर कैद हो गई है। सिटी डीएसपी और थानाध्यक्ष को सीसी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराई गई है जिसमें कुख्यात सूरज तांती और उसके गुर्गों के मौका-ए-वारदात की गतिविधियां कैद हो गई है। मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बरारी थानाध्यक्ष को हमले में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। काली महारानी पूजा समिति के महासचिव धूरी यादव हत्याकांड में ही है आरोपित सूरज तांती काली महारानी पूजा समिति के महासचिव रहे चिरंजीवी यादव उर्फ धूरी यादव की चार नवंबर 2019 को हुई हत्या में आरोपित है। उसके विरुद्ध कई अन्य कांड भी दर्ज हैं। वह जमानत पर हाल में ही जेल से बाहर आया है। हमले के बाद भाजपा नेता के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा भागलपुर में भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद पर शुक्रवार की सुबह हुए कातिलाना हमले के बाद तिलकामांझी स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी हृदय कांत ने घटना की जानकारी पर उनके घर पर तुरंत पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगा दिया है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

February 13, 2026
आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

February 13, 2026
जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

February 13, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन घायल, थाने में दिया आवेदन

February 13, 2026

Recent News