जेडीयू कार्यालय विजयीपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
विजयीपुर (गोपालगंज)।
जनता दल (यूनाइटेड) प्रखंड कार्यालय,विजयीपुर में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जननायक के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा से जुड़े विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन शोषित-वंचित समाज के उत्थान को समर्पित रहा। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए उन्हें आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा,आरिफ़ सिद्दीकी,शत्रुध्न कुशवाहा (वकील साहब),राधा यादव,नंदलाल राम उर्फ छुरी नेता,छोटेलाल यादव, शमिनहज अंसारी, अभिनंदन, हरिशंकर पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।












