संगीता टेक्निकल इंस्टीट्यूट सह डिग्री कॉलेज मे मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ साहब की जयन्ती
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
सिवान जिला के महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ साहब की जयन्ती संगीता टेक्निकल इंस्टीट्यूट सह डिग्री कॉलेज बड़हरिया मनाया गया। मौलाना मज़हरुल हक़ साहब के नाम पर स्थापित मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, द्वारा यह कॉलेज की मान्यता प्राप्त है । मजरूल हक साहब के तैल चित्र पर ई० आलोक कुमार ने पुष्प अर्पित किया। बिहार के सिवान जिला के विश्वख्याति धरोहर मौलाना मजरूल हक के आदर्शों पर चलने हेतु छात्रों ने संकल्प लिया। ई आलोक कुमार ने कहा की मौलाना साहब का नारा ” चाहे हम हिन्दू हों या मुस्लमान हम एक ही नाव पर सवार हैं, अगर हम एक दूसरे पर हावी हो जाते हैं, तो हम साथ डूबेंगे” को आत्मसात करने की जरूरत है।
मौलाना मजरूल हक साहब के तैल चित पर पुष्प अर्पित करने वालों में ई० आलोक कुमार, प्राचार्य प्रो राजेश राम, प्रो फैयाज आलम, प्रो राजेन्द्र रावत,प्रो सतेन्द्र कुमार अभय,प्रो कुन्दन कुमार सिंह,प्रो मो फारूक, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो शैलेन्द्र कुमार,प्रधान सहायक अजित कुमार यादव, अजमल हुसैन,धर्मजीत कुमार यादव, जगलाल यादव, जयप्रकाश यादव सहित सभी संस्था कर्मी आदि का नाम शामिल है l












