गोपालगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बैकुंठपुर (गोपालगंज), 24 दिसंबर 2025।
जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रेवथिया बाजार स्थित जनता सब्जी सेंटर के पास से अभियुक्त पप्पू कुमार, पिता– कपिलदेव साह, निवासी– उसरी, थाना बैकुंठपुर को दबोचा गया। अभियुक्त के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिससे वाहन चोर गिरोह से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बैकुंठपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
👉 गोपालगंज पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप, आम जनता ने ली राहत की सांस।
गोपालगंज पुलिस — आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।












