बड़ी कामयाबी: गोपालगंज पुलिस ने ‘हत्या के प्रयास’ के आरोपी को दबोचा, लंबे समय से थी तलाश!
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोपालपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास मामले का वांछित अभियुक्त अपने ठिकाने पर मौजूद है। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को उसके घर से ही धर दबोचा। यह गिरफ्तारी गोपालपुर थाना कांड सं०-341/25 के तहत की गई है, जो 24 फरवरी 2025 को दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर धारा के तहत हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार इसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। गोपालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई (अग्रतर विधिक कार्रवाई) की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।












