नई दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर, राजनाथ सिंह से मिले बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी से माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री Saraogi जी ने पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का पारंपरिक, सम्मानपूर्ण एवं गरिमामय अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा बिहार के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए बिहार के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में भी यह भेंट मील का पत्थर साबित होगी।












