बांदा से बड़ी खबर | बांदा प्रेस ट्रस्ट की अहम बैठक सम्पन्न
बांदा प्रेस ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने की, जबकि कोर कमेटी के सचिव अनिल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर संगठन विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा कार्यकारिणी गठन को लेकर पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि अनिल तिवारी ने कहा कि संगठन का कोई भी सदस्य संकट में हो, तो बांदा प्रेस ट्रस्ट उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और हर संभव मदद करेगा।
जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही तहसीलवार संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर पत्रकारों की आवाज और मजबूत हो सके। वहीं संगठन प्रमुख अनिल गौतम ने संगठन की आर्थिक व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए पारदर्शिता और मजबूती पर जोर दिया।
जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष अविनाश दीक्षित ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बीपीटी के नियमों के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाएं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करना सभी का दायित्व है। किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सह सचिव नवीन कुमार मिश्रा, दिलीप द्विवेदी, सुरेश धुरिया, अनीता गुप्ता, संगीता सनम, निर्मल शुक्ला, दिलीप जैन, रामकिशोर उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंकज शुक्ला, राजाराम राही, कृष्ण कुमार गुप्ता, कमलेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
👉 बैठक के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।












