कटेया में शराब तस्करी पर बड़ा वार: 140.6 लीटर देसी शराब बरामद, कार जब्त
गोपालगंज:
गोपालगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम-बड़ाई वेली के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक वाहन से कुल 140.6 लीटर देसी शराब बरामद की, साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
इस मामले में वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल है।










