बांदा में अपराध पर बड़ा प्रहार: 46 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट, 14 मुकदमे दर्ज
बांदा से सनम की रिपोर्ट
बांदा। जनपद में संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है। संगठित गिरोह बनाकर सहअभियुक्तों के साथ मिलकर भौतिक व आर्थिक लाभ के लिए गंभीर अपराध करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या, लूट, डकैती, वसूली व अवैध वसूली, आमजन के साथ मारपीट व धमकी, जान से मारने की नीयत से फायरिंग, सरकारी कर्मचारियों पर हमला जैसे संगीन अपराध किए थे। इन आपराधिक गतिविधियों से आम जनता में भय का माहौल बना हुआ था।
पुलिस ने इन शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 46 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में जनपद बांदा के विभिन्न थानों में 14 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।












