हत्या के प्रयास कांड में बड़ी कार्रवाई: तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। भोरे थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भोरे थाना कांड संख्या 197/25, दिनांक 18 मई 2025 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राकेश राम, हरिलाल राम और भेरो राम को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्त भोरे थाना क्षेत्र के बगहां मिश्रा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।










