हत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 141/26, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में आरोपी प्रमोद कुमार (पिता- उमा राम, निवासी धनकर) फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
पुलिस के इस एक्शन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है।
गोपालगंज पुलिस का संदेश: अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।












