AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अररिया में बड़ा एक्शन, डेटा एंट्री ऑपरेटर 10000 घूस के साथ गिरफ्तार; तबीयत बिगड़ी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 1, 2025
in देश
0
निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी कर सकते हैं प्रेक्षक से मुलाकात
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अररिया में बड़ा एक्शन, डेटा एंट्री ऑपरेटर 10000 घूस के साथ गिरफ्तार; तबीयत बिगड़ी

फारबिसगंज (अररिया)। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय फारबिसगंज में छापेमारी करते हुए रिश्वत के दस हजार रुपये के साथ कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही कार्यालय से सीओ पंकज कुमार फरार हो गए। निगरानी के हत्थे चढ़े डेटा एंट्री ऑपरेटर का नाम योगेश कुमार चौधरी है, जो रामपुर उत्तर वार्ड संख्या तीन फारबिसगंज निवासी है,गिरफ्तारी के बाद ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ जाने पर टीम उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारी उसे पूर्णिया लेकर चले गए।मामले में बताया जाता है कि निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि म्यूटेशन के नाम पर कार्यालय में रुपये की मांग की जा रही है। टीम के द्वारा शिकायत के सत्यापन के उपरांत विभाग के डीएसपी विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य ने अंचल कार्यालय पहुंचकर घेराबंदी की।
बताया जाता है कि निगरानी टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता के द्वारा डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को दस हजार रुपये रिश्वत दिया गया। जिसे सीओ को दिया जाना था। इसी क्रम में निगरानी टीम पहुंची और आपरेटर को 10 हजार नकद के साथ पकड़ लिया।इधर, निगरानी टीम के अंचल कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार कार्यालय से फरार हो गए। बताया जाता है कि निगरानी द्वारा सीओ से संपर्क करने की कोशिश की जाती रही, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।इधर, ऑपरेटर के गिरफ्तार होने एवं उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद निगरानी विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारी ने छापेमारी के संदर्भ में मीडिया को कोई भी जानकारी देने से परहेज करते रहे।पूछे जाने पर निगरानी के डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके सत्यापन के बाद पहुंची टीम के द्वारा 10 हजार रिश्वत के साथ ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया।ऑपरेटर की तबीयत खराब हो जाने पर उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

February 13, 2026
आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

February 13, 2026
जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

February 13, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन घायल, थाने में दिया आवेदन

February 13, 2026

Recent News