बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट के 3 आरोपियों को दबोचा।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तवv की रीपोर्ट
गोपालगंज (बिहार)।। अपराधियों पर नकेल कसते हुए गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भोरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त 03 नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी विश्रामपुर गांव के रहने वाले हैं बबुना यादव उर्फ बाबूनंद यादव (पिता: रामनाथ यादव), राकेश यादव (पिता: स्व. सुदामा यादव), नीतीश यादव उर्फ नितेश यादव (पिता: स्व. सुदामा यादव)
मिली जानकारी के अनुसार, इन अभियुक्तों पर जानलेवा हमले (हत्या के प्रयास) और अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।












