बड़ी कार्रवाई: 654 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
गोपालगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 18 मार्च 2026 को कुचायकोट थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।
भटवा मोड़ के पास की गई इस कार्रवाई में दो चारपहिया वाहनों से कुल 654.03 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।
इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों—रविंद्र (पिता श्री चंद) और मनीष (पिता स्व. महेंद्र), दोनों निवासी आनंदपुर, थाना सूरजकुंड, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शराब की बड़ी खेप को अवैध रूप से ले जा रहे थे। इस संबंध में कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।










