भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
बांदा। भारतीय किसान यूनियन की कृषि परिस र में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई ।जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।और उनके समाधान के लिए मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया गया ।संगठन के पदाधिकारी द्वारा मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि बे मौसम बारिश और ओले पड़ने से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाया जाए ।हर घर जल योजना के अंतर्गत चरका, मुड़वारा गोंडा,आदि गांव में पानी की सप्लाई बंद है ।गर्मी को देखते हुए इस समस्या का समाधान कराया जाए। नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाएं ब्लैक की जा रही है। और मरीजों के लिए दवाएं बाहर से खुले मेडिकल स्टोर के लिए लिखी जाती हैं ।जिले की सभी मंडियों के चबूतरे खाली करवा कर किसानों के उत्पाद की खुली बोली की व्यवस्था की जाए। जिले में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है जिससे जलीय जंतु मर ही नहीं रहे बल्कि आने वाले निकट भविष्य में जनपद वासियों को पीने के पानी तथा खेती के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।जनपद और मंडल की तमाम मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में क्रमशः भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल ,अध्यक्ष बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र बैजनाथ अवस्थी ,संगठन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ,महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव रजनी राठौर, विनोद कुमारी ,सीता ,संतोष कुमार दीक्षित ,जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, दिनेश कुमार पटेल ,शिव विजय सिंह ,सत्यराज सिंह, संदीप सिंह ,अनीता सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












