बथनाहा: महुआवा पिकेट पुलिस ने 48 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक जब्त
अखंड भारत से आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बथनाहा (सीतामढ़ी)।। सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बथनाहा थाना अंतर्गत महुआवा पिकेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल पर लदी 48 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से शराब की एक खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आलोक में महुआवा पिकेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई।
जब्ती और गिरफ्तारी, 48 लीटर नेपाली सौंफी शराब, तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। ”पुलिस प्रशासन शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।” — स्थानीय पुलिस प्रशासन
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ ले जाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन से लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।












