बड़हरिया पुलिस ने को 31 लीटर शराब के साथ शराब तस्कर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के शराब तस्कर अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब तस्कर डाल डाल तो पुलिस पात पात चल रही है। शराब कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के शराब के खिलाफ सघन अभियान के दौरान 31 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी के अलावा चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शराब पी कर हुड़दंग कर रहे एक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी हीरा शाह के पुत्र धर्मनाथ शाह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में धुत बड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी राजकुमार राम के पुत्र राजेश राम एवं बुद्धू राम के पुत्र राजकुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापामारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एसआई अमित कुमार शर्मा एवं एसआई संतोष कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि शराब कारोबार और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है जिसके चलते शराब तस्कर और शराब पीने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा की किसी भी कीमत पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब का धंधा करने वाले को पुलिस नहीं बख्शेगी। बहरहाल थानावासियों की माने तो वर्षों से बिहार में शराब बंद है । उसके बावजूद शराब का मिलना और बिकना कही न कही पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। हालांकि बड़हरिया पुलिस लगातार शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ करवाई करती आ रही है।












