बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंकिंग सेवाएं ठप।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज पूरी तरह चरमरा गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक यूनियंस की सबसे प्रमुख मांग बैंकों में 5-डे वर्किंग कल्चर (सप्ताह में पांच दिन काम) लागू करना है। हड़ताल और छुट्टियों के कारण लगातार चौथे दिन बैंक बंद रहने से आम जनता और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के बंद होने से बाजार में कैश फ्लो (नकद प्रवाह) बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारियों को लेनदेन में समस्या हो रही है और एटीएम पर भी दबाव बढ़ गया है। इस हड़ताल से न केवल चेक क्लीयरेंस और पासबुक अपडेट जैसे काम रुके हैं, बल्कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी रोजमर्रा की सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।












