AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बांदा की मधु-सखियाँ शहद की मिठास से संवार रहीं अपनी तकदीर, 1200 रुपए किलो तक बिक रहा शहद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 8, 2026
in देश
0
बांदा की मधु-सखियाँ शहद की मिठास से संवार रहीं अपनी तकदीर, 1200 रुपए किलो तक बिक रहा शहद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा की मधु-सखियाँ शहद की मिठास से संवार रहीं अपनी तकदीर, 1200 रुपए किलो तक बिक रहा शहद

*महिलाओं ने अब शहद उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ाया मजबूती से कदम

जिले की लगभग 125 महिला किसान मधुमक्खी पालन से जुड़ी

पारंपरिक खेती से हटकर यह महिलाएं मधुमक्खी पालन के जरिए अब कमा रही हैं अच्छा मुनाफा

बांदा: 7 मार्च- बुंदेलखंड की साहसी महिलाओं ने अब ‘मीठी क्रांति’ के जरिए आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़कर बांदा जिले के छह ब्लॉकों की महिलाओं ने मधुमक्खी पालन को अपनी आय का जरिया बना लिया है। ये महिलाएँ न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं बल्कि समाज के लिए महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर भी उभरी हैं। मधुमक्खी पालन की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फरवरी में लगाए गए मात्र 75 बॉक्स से एक ही हफ्ते में 36 किलो शहद प्राप्त किया गया। वहीं वर्तमान में जिले की 125 महिलाएं इस काम को लगन से कर रही हैं।

नरैनी क्षेत्र के नीबी व सढ़ा गांव से हुई मधुमक्खी पालन की शुरुवात

इस मुहिम की शुरुवात नरैनी क्षेत्र के नीबी व सढ़ा से फरवरी के महीने में हुई। जहां नीबी गांव की मुन्नीबाई और चुन्नी, वहीं सढ़ा गांव की उमा, ऊषा, जनकदुलारी, सुंता और सुमन जैसी जिले के अन्य क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएँ अपनी सफलता की मिसाल पेश कर रही हैं। विभाग द्वारा बॉक्स मिलने और डीआईआरडी (DIRD) से प्रशिक्षण लेने के बाद इन महिलाओं के हाथ अब हुनरमंद हो चुके हैं और ये महिलाएं घर घर शुद्ध शहद पहुंचा रही हैं।

शहद की अलग-अलग खुशबू व स्वाद और महिलाओं की बढ़ती आमदनी

इन महिलाओं के मुनाफे की बात करें तो अलग-अलग फूलों के हिसाब से शहद की कीमतें भी शानदार मिल रही हैं। जिसके क्रम में जहां सरसों का शहद ₹600 प्रति किलो बिकता है तो वहीं नीम का शहद ₹1000 प्रति किलो, जामुन का शहद ₹800 प्रति किलो तो वहीं वन तुलसी का शहद ₹1200 प्रति किलो (सबसे अधिक मांग) बिकता है।

सरकारी ऋण बना महिलाओं का ढाल

आर्थिक तंगी को पीछे छोड़ने के लिए इन समूहों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 25,780 रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस छोटी सी मदद और अपने बड़े हौसले के दम पर ये महिलाएं शून्य से शिखर तक का सफर तय करने की ओर अग्रसर है।

फार्म आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बांदा की ये महिलाएं आज साबित कर रही हैं कि ग्रामीण परिवेश की महिलाएँ भी अगर ठान लें तो तकनीकी ज्ञान और सरकारी सहयोग से अपना खुद का साम्राज्य खड़ा कर सकती हैं। यह बात केवल मुनाफे की नहीं है। बल्कि उन हजारों महिलाओं के सपनों की है जो अब अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को अच्छी जीवनशैली देने में सक्षम हैं। इन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 125 महिलाएं मधुमक्खी पालन कर रही हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या नरैनी क्षेत्र में महिलाओं की है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News