एसपी मनोज कुमार तिवारी के दबिश से बेचैन मुखिया पति हत्याकांड के एक आरोपी बलिंद्र ने सिवान कोर्ट में किया सरेंडर
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के चर्चित मुखिया बेबी देवी पति संजय
पासवान के हत्याकांड के एक आरोपी बलिंद्र प्रसाद ने एसपी मनोज कुमार तिवारी और नए थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के दबिश से परेशान होकर सिवान कोर्ट में विगत शनिवार को चोरी छिपे सरेंडर कर दिया है। उक्त जानकारी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा पत्रकारों को दी गई। मुखिया पति हत्या कांड का आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने वाला बड़हरिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अमर प्रसाद के पुत्र बलिंद्र प्रसाद बताया जाता है। इसके पहले बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी वीरेश सिंह को घटना के 24 घंटा के भीतर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष छोटन कुमार लगातार सघन छापेमारी कर रहे है। विदित हो की गत 23 सितंबर 25 को बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने अपने पति संजय पासवान की हत्या महावीरी अखड़ा मेला में लोहे के हथौड़े से मार कर आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मुखिया बेबी देवी के आवेदन पर कुल 11 लोगों पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद के बाद उसी रात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने हत्या कांड के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी में जुट गए थे और एक आरोपी वीरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजवाये थे। बाकी हत्या कांड के नामजद 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी थानाध्यक्ष ने तेज कर दिया है। पुलिस दबिश से परेशान एक आरोपी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवाशी अमर प्रसाद के पुत्र बलिंद्र प्रसाद ने सीवान न्यायालय में गत शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसकी जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीवान के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी गई। ज्ञात हो कि मुखिया पति हत्या कांड के कुल 11 नामजद में से 2 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाकी 9 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। मुखिया बेबी देवी के पति संजय पासवान की हत्या के बाद पूरी तरह टूट चुकी है। मृतक मुखिया पति संजय पासवान के तीन मासूम बच्चे है जिनका चेहरे देख कर, हर किसी की आँखें नम हो जा रही हैं। एक दुधमुंहा बच्चा भी है जो इस घटना से अनजान है और अपने मृत पिता की गोद में खेलने के लिए तरस रहा है।
मुखिया पति संजय पासवान के हत्याकांड के अनुसंधान नए थानेदार छोटन कुमार के द्वारा की जा रही है। थानेदार का साफ कहना है कि हत्या कांड के आरोपियों को किसी सूरत में गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे । साथ ही स्पीडी ट्रायल चलवा कर दोषियों को सजा दिलाने में पुलिस कानूनी रूप से काम करेगी।












