बड़हरिया पुलिस ने छापेमारी में 77 लीटर देसी महुआ शराब के साथ चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों और पुलिस की लुका छुपी खेल में पुलिस भरी पड़ रही है। आए दिन कही न कही पुलिस छापेमारी कर शराब के साथ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान में थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 77 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। जबकि शराब पी कर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जबकि एससी/एसटी केस में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी चारों लोगों को पुलिस अभिरक्षा में सिवान के विभिन्न कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर सिवान भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा पासी टोला गांव निवासी बली चौधरी के पुत्र प्रभु चौधरी एवं स्वर्गीय ठग पासी के पुत्र सुनील चौधरी को 77 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जबकि रामेश्वर पासी के पुत्र भोला कुमार को शराब पी कर हंगामा करने के आरोप मे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि थाना क्षेत्र इनायत छपरा गांव निवासी जोगिंदर भगत के पुत्र अभय कुमार को गिरफ्तार पुलिस ने किया है जो एससी/एसटी केस में बहुत दिनों से फरार चल रहा था। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एसआई दुर्गा कुमारी, एसआई अमित कुमार शर्मा, एसआई गौतम कुमार तथा एसआई मेघनाथ चौधरी शामिल थे। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के कड़े तेवर और शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी से अवैध कार्य करने वाले सभी लोगों में दहशत व्याप्त है।












