गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सूचना एवं जन-संम्पर्क विभाग एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त स्क्रिप्ट पर जन जागरूकता हेतु विभिन्न आपदाओं के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार इत्यादि विषय पर आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से गोपालगंज प्रखंड के एकडेरवा पंचायत के सामुदायिक भवन बलुआ टोला वार्ड नंबर 06, जगीरी टोला पंचायत के बाबूलाल राम टोला एवं भोरे प्रखंड के भोरे अस्पताल परिसर स्थलों पर लोक कल्याण सेवा आश्रम, गोपालगंज के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु आम जनों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन युक्त प्रस्तुति कर जागरूकता अभियान चलाया गया।’
विभिन्न आपदाओं के माध्यम से सुरक्षित रहने के लिए समुदाय में हर समय और सभी स्तरों पर उच्च स्तर की तैयारी सुनिश्चित करने हेतु अपने मंचन से कलाकारों द्वारा जागरूक किया गया। आम जनों को नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि विभिन्न आपदाओं के बचाव के बाद सामाजिक सहयोग जरूरी होता है। इसलिए आपस में सामुदायिक भागीदारी होनी चाहिए।
विभिन्न आपदाओं से बचाव के समय अपने सूझ-बूझ का प्रयोग कर संकट से सामना किया जा सकता है। संस्था के कलाकारों का नाटक सराहनीय रहा, सभी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
=================== ===












