नौतन के सुंदरपुर से पंपसेट की चोरी, थाने में दिया आवेदन
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र में पंपसेट मशीन चोरी का एक मामला सामने आया है। इसको लेकर सुंदरपुर गांव निवासी नितीश कुमार, पिता उमेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को अपने खेत में स्थित बोरिंग से पंपसेट मशीन की मदद से पटवन कर रहे थे। रात्रि हो जाने पर मशीन वहीं छोड़कर घर आ गए।अगले दिन 31 दिसंबर 2025 को सुबह जब वे दोबारा पटवन करने गए तो पंपसेट मशीन चोरी हो चुकी थी। उक्त मशीन भारत दीप ब्रांड की 5 हॉर्स पावर वाली है, जिसकी कीमत करीब 38 हजार रुपये है। मशीन पर खास निशान भी लगा हुआ था, जो पहचान में मदद कर सकता है। उसने एक को नामजद आरोपी बनाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।












