AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

निर्वाचन की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 7, 2025
in देश
0
निर्वाचन की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निर्वाचन की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन गोपालगंज ने आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। समाहरणालय सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने चुनाव तैयारियों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गोपालगंज में प्रथम चरण का मतदान होना है।अधिसूचना 10 अक्टूबर को और मतदान 6 नवंबर को निर्धारित है। चुनाव की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, और जिले में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु:
बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान:
चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सभी सार्वजनिक स्थलों से बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि को हटाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। संबंधित नगर निकायों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस कार्य हेतु निर्देशित किया गया है।

एफएसटी (Flying Squad Team):
जिले में एफएसटी (Flying Squad Team) 24×7 कार्यरत रहेगी। इन टीमों को हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

चेक पोस्ट्स पर निगरानी:
सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। इन चेकपोस्ट्स पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। अवैध नकदी, शराब, हथियार या किसी प्रकार की रिश्वत देने की सामग्री की सघन जांच की जाएगी।

सी-विजिल ऐप का प्रचार-प्रसार:
आम नागरिकों को भी आचार संहिता उल्लंघन की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित C-VIGIL ऐप के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

राजनीतिक दलों को निर्देश:
सभी राजनीतिक दलों एवं संभावित प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दे दी गई है। किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि जिले के सभी नागरिक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अनैतिक गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

February 11, 2026
रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

February 11, 2026

Recent News