AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

भोरे में गैस एजेंसी पर फूटा गुस्सा, वायरलेस मोड़ पर घंटों चक्का जाम

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 19, 2026
in देश
0
भोरे में गैस एजेंसी पर फूटा गुस्सा, वायरलेस मोड़ पर घंटों चक्का जाम
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोरे में गैस एजेंसी पर फूटा गुस्सा, वायरलेस मोड़ पर घंटों चक्का जाम

भोरे। बाजार स्थित जेआरएम इंडेन ग्रामीण वितरक के कार्यालय पर पिछले कई दिनों से ताला लटके रहने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भोरे के सबसे व्यस्त वायरलेस मोड़ को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे लगातार ई-केवाईसी कराने और बंद पड़े या पुराने मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। सरकार के निर्देशानुसार केवाईसी अनिवार्य होने के कारण बिना अपडेट के गैस बुकिंग और सब्सिडी में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके, एजेंसी कार्यालय या तो बंद मिलता है या वहां कोई जिम्मेदार कर्मी मौजूद नहीं रहता।
ग्रामीणों ने बताया कि वे दूर-दराज गांवों से किराया खर्च कर एजेंसी तक पहुंचते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं होता। एक उपभोक्ता ने आक्रोश जताते हुए कहा कि मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है, पर दफ्तर खुलता ही नहीं। फोन करने पर भी सही जानकारी नहीं मिलती, जिससे गरीब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया और एजेंसी संचालक से संपर्क कर तत्काल कार्यालय खोलने व लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।
घटना के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में एजेंसी प्रबंधन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर केवाईसी प्रक्रिया सुचारू नहीं हुई और कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुला, तो वे जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेंगे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News