बड़हरिया प्रखंड के बीपीआरओ सूरज कुमार को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट


बड़हरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड बीपीआरओ सूरज कुमार को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। जबकी प्रखंड के नए बीपीआरओ राजित अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। बीपीआरओ की विदाई समारोह की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने किया। इस विदाई समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़हरिया प्रखंड के सभी सरकारी कर्मियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि सूरज कुमार ने अपने कार्यकाल में प्रखंड कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कई ग्राम पंचायत के विकास और ग्राम कचहरी को सुदृढ़ करने जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारा। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में प्रखंड प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, जो लंबे समय तक याद की जाएंगी। सीओ सरफराज अहमद, मनरेगा पीओ राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सूरज कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कार्य शैली वाकई लाजबाव है। इनका शांत स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। विदाई के दौरान सूरज कुमार भावुक हो उठे और उन्होंने प्रखंड कर्मियों के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। विदाई समारोह कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड उप प्रमुख जीव नारायण यादव, मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद उर्फ अश्वनी कुमार कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह, मुखिया संजय प्रसाद, मुखिया नन्दी सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी लोगो ने प्रखंड के नए बीपीआरओ राजित अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड में विकास की गति और तेज होगी। विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जो विदाई समारोह यादगार बना दिया। संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने अपने गायन से सभी का दिल जीत लिया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने एक ओर विदाई के क्षणों को भावुक बनाया, तो दूसरी ओर स्वागत समारोह को काफी उत्साह का संचार किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों बीपीआरओ पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रखंड विकास में उनके योगदानों की सराहना की।












