मुखिया पति को हथौड़े से पीट कर निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़हरिया गोपालगंज सड़क किया घंटों जाम
मुखिया के आवेदन पर दर्ज हुई हत्या का केस
आक्रोशित परिजनो और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
मुखिया पति के मौत के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया पहुंचे मृतक के घर
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबूहाता महावीरी अखड़ा मेला के दौरान गत मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के चर्चित रसूलपुर पंचायत के मुखिया बेबी देवी के पति और शेखपुरा गांव के मुसाफिर मांझी के पुत्र संजय कुमार की निर्मम हत्या हथौड़ा से पीट पीट कर असामाजिक तत्वों ने सरेआम करके भाग गए। मौत के बाद नाराज ग्रामीण और परिजनों ने बुधवार को मृतक के शव को बड़हरिया गोपालगंज मुख्यमार्ग पर रख कर आगजनी करते हुए घंटों सड़क जाम कर दिया । साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिवान जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को बुलाने के मांग करते हुए थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा को हटाने और एसपी से स्वयं घटना की जांच करने की मांग कर रहे थे । नाराज ग्रामीणों ने एसपी मनोज कुमार तिवारी से मुखिया पति के हत्यारो को तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम से सड़क के किनारे गाड़ियों की लंबी कतार सड़क के दोनों किनारे लगी रही। यातायात घंटों बाधित था। परिजनों का कहना था कि स्थानीय थानाध्यक्ष और थाना के पुलिस प्रशासन के लापरवाही से मुखिया पति की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि थानाध्यक्ष से शिकायत करने के बाद भी थानाध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों पर कानूनी करवाई नहीं किया गया जिससे घटना घटी है। परिजनों का आरोप है की समय रहते स्थानीय पुलिस अपराधियों पर अगर कानूनी करवाई की होता तो मुखिया पति की जान बच जाती। मुखिया बेबी देवी ने बताया की मेरे पति संजय कुमार की हत्या सोपारी देकर करवाई गई है । सड़क जाम सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक था। जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाया। साथ में लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, मुखिया संजय प्रसाद, नन्द जी सिंह सहित अन्य सामाजिक लोगों के सहयोग से पुलिस ने नाराज ग्रामीणों और परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। एसडीपीओ अजय कुमार ने सभी लोगों के समक्ष आश्वाशन दिया की बहुत जल्द हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर हत्या में शामिल लोगों के नाम का खुलासा कर देगी। घंटों बाद सुचारू रूप से आवागमन शुरू हुआ।

महावीरी मेला के अखाड़ा के दौरान हथौड़े से सिर पर हमला कर हुई थी मुखिया पति की हत्या
बतादें कि मंगलवार को शाम में बाबूहाता के महावीरी मेला के लिए अखड़ा निकाली गई थी। जो अखड़ा शेखपुरा गांव से होकर बाबुहाता जाने के लिए निकला था। जिसे अखाड़ा बड़हरिया गोपालगंज मुख्यमार्ग पर पहुंचा ही था कि शेखपुरा गांव के ही अमर भगत के पुत्र बलिंद्र कुमार उर्फ ननकी ने मुखियापति संजय कुमार के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर वह गिर गए इसके बाद उसने सिर पर कई बार हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ग्रामीण सहित परिजनों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां हालात नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इतनी भीड़ में हत्यारा हत्या के भाग गया और पुलिस ओर अन्य किसी व्यक्ति ने पकड़ा तक नहीं
बतादें की परिजनों ने बताया कि संजय कुमार को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा बड़हरिया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अमर भगत के पुत्र बलिंद्र कुमार उर्फ ननकी है। बलिंद्र भगत एक मोटर साइकिल पर अपने साथी के साथ अखड़ा में आया और मुखिया पति संजय कुमार को हथौड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। और आसानी से भाग गया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है।












