सड़क पर बस और अन्य वाहनों से अवैध रूप से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह पर हुई कार्रवाई, 01 सदस्य गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी…
दिनांक 29.08.2025 को खैरा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पटेढ़ा चौक के समीप कुछ असामाजिक तत्व बस, टेम्पू एवं टोटो चालकों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से रुपए वसूल रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरा थाना पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर छापामारी कर इस अवैध कार्य में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 1180 रूपये (ग्यारह सौ अस्सी रुपये) बरामद किए गए, जिसे उसने अवैध वसूली से प्राप्त राशि होने की बात स्वीकार की। बरामद धनराशि को विधिवत जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में खैरा थाना कांड संख्या-189/25 दर्ज कर उक्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- अनुराग कुमार, पिता-मृत्युंजय भगत, साकिन-तुजारपुर, थाना-खैरा, जिला-सारण।
बरामद सामानों की विवरणी :-
- नगद राशि-1180 रूपये।
➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
थानाध्यक्ष खैरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।
- सारण पुलिस आमजनो से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों या रंगदारी वसूली की जानकारी हो, तो तुरंत निकटतम थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर सूचित करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












