सड़क पर बस और अन्य वाहनों से अवैध रूप से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह पर हुई कार्रवाई, 02 सदस्य गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी…
दिनांक-31.08.2025 को दरियापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग संख्या-73 स्थित मस्तीचक चौक पर कुछ व्यक्तियों द्वारा डरा-धमका कर चारपहिया वाहन, ट्रक, टेंपू आदि वाहनों से अवैध रूप से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूली की जा रही है।
उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गए स्थान पर पहुँच कर छापेमारी किया गया । छापामारी के क्रम में अवैध वसूली कर रहे 02 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, तत्पश्चात पकड़ाए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दरियापुर थाना कांड संख्या-562/25 दर्ज किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है ।
- सारण पुलिस आमजनो से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों या रंगदारी वसूली की जानकारी हो, तो तुरंत निकटतम थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर सूचित करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
- पप्पु राय, पे०-भुनेश्वर राय, सा०-बिसाही, थाना-दरियापुर ।
- रोहित कुमार, पे०-राम दयाल राय, सा०-सरैया, थाना-दरियापुर ।
> जप्त/बरामद सामानों की विवरणी :- - नगद राशि- 376 रुपया 2.01 मोबाइल
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :- - थानाध्यक्ष,दरियापुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी ।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












