हत्या के प्रयास का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कुचायकोट (गोपालगंज): जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर गोपालगंज पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर महतो (पिता– श्यामलाल महतो), निवासी ग्राम बनिया छापर, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज के रूप में की गई है। वह कुचायकोट थाना कांड संख्या 111/26 में नामजद अभियुक्त था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 109, 117(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। इन धाराओं में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।










