आलिम और फाजिल की परीक्षा कदाचरण मुक्त हुआ समाप्त
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखण्ड के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर इंटर महाविद्यालय में मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी व फारसी विश्वविद्यालय,पटना द्वारा आयोजित आलिम और फाजिल परीक्षा का आलिम पार्ट lll का परीक्षा समाप्त हो गया। आलिम के अन्तिम पेपर में अम्बेडकर डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो श्रीमती पिंकी कुमारी के देख रेख में कदाचार मुक्त परीक्षा समाप्त हुआ। प्राचार्य प्रो पिंकी कुमार और उप-केंद्राधीक्षक ई फैयाज आलम ने बताया कि आलिम पार्ट lll की परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि आलिम पार्ट- l एवं ll फाजिल की परीक्षा 29 दिसंबर 25 को समाप्त होगी। प्राचार्य ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया की गुरुवार को प्रथम पाली में 680 परीक्षार्थी उपस्थित थे। जबकि द्वितीय पाली में 928 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में कुल 1608 परीक्षार्थी उपस्थित थे। प्राचार्य ने बताया की केंद्राधीक्षक ई आलोक कुमार के दिशा निर्देश पर दोनों पालियों की परीक्षा विश्वविद्यालय के समय-सारणी के अनुसार प्रथम पाली 10 बजे से 1 बजे तक और द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक सम्पन्न कराया जा रहा है।नियमित सभी परीक्षार्थी का सघन जॉच किया जा रहा है। जिसमें मूल प्रवेश-पत्र के साथ पहचान-पत्र का मिलान किया जा रहा है। महिला परीक्षार्थियों का जॉच हेतु प्रो अन्नी, यास्मीन खातून और सितारा खातून को जांच का जिम्मा सौंपा गया है जो जांच कर प्रवेश करा रहीं हैं। वहीं प्रो असरार खान, प्रो मो फारूक, प्रो नेसार खान और मो० आलम ने पुरुष परीक्षार्थियों का जॉच कर परीक्षा हॉल में प्रवेश करा रहे हैं। पांचवें दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पूर्ण कदाचारमुक्त सम्पन्न हुआ l केंद्राधीक्षक प्रो० (ई०) आलोक कुमार ने बताया कि पांचवे दिन एक भी परीक्षार्थी निष्काशित नहीं हुए। विक्षक प्रो राजेश राम, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो कुन्दन कुमार सिंह,प्रो अनील कुमार सिंह, प्रो अन्नी, प्रो नेसार खान, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो मो फारूक,प्रो शमीम अहमद, प्रो स्मृति कुमारी,प्रो नीलकांत सिंह निराला, प्रो संतोष कुमार, प्रो पिंटू कुमार यादव, प्रो कुन्दन कुमार सिंह, प्रो विकाश कुमार, प्रो मो फारुक,प्रो इसरार खान,अजित कुमार यादव,धीरज कुमार पटेल, हरेंद्र कुमार यादव, धर्मजीत कुमार यादव, सितारा खातून,यास्मीन खातून, सितारा खातून,मनंजय गुप्ता, मो राजा, मोहन मांझी, अमीरचंद शर्मा,जगलाल यादव, जगजीतन शर्मा, बबीता देवी, सुनैना देवी, आशा देवी, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, नागेन्द्र राम, चंद्रावती देवी सहित सभी कर्मी शामिल है l












